जबलपुर। बेटी का जन्म होने के बाद से ही ससुराल वाले बहू प्रतिभा को प्रताडि़त करने लगे थे, यहां तक कि पांच लाख रुपए व सोने के हार की मांग की जाने लगी। आए दिन की प्रताडऩा से परेशान होकर बहू प्रतिभा पटेल ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जिसे उपचार के लिए गोलबाजार स्थित निजी अस्पताल में भरती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान प्रतिभा की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच में मिलने तथ्यों के आधार पर पति विपिन पटेल, सास मीना व जेठ नीरज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रतिभा पटेल का विवाह 4 मई 2023 को विपिन पटैल के साथ हुआ था। शादी के वक्त मायके पक्ष के लोगों ने गृहस्थी का सामान एवं 1 लाख 50 हजार रूपये दिये थे। शादी के कुछ माह तक ठीक रहा फिर प्रतिभा पटैल ने बच्ची को जन्म दिया, बेटी का जन्म होने के बाद से ही सास मीना पटेल द्वारा बहू प्रतिभा को बेटा न होने पर बार बार ताना मारती थी जेठ नीरज पटेल जिसकी शादी नहीं हुयी है प्रतिभा के साथ गाली गलोज करता था। जिससे परेशान होकर प्रतिभा अपने मायके आ गई। तीन माह बाद प्रतिभा का पति विपिन पटैल मायके आकर माफी मांग कर प्रतिभा को ससुराल ले गया। 2 माह बीतने पर प्रतिभा का पति शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त कर पैसों की मंाग करने लगा। सास द्वारा सोने का हार मांगने लगी, प्रतिभा ने मायके पक्ष की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इंकार किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। 26 मार्च को ससुराल पक्ष के लोगों ने झगड़ा कर फिर मारपीट की। जिससे परेशान होकर प्रतिभा ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भरती कराया। जहां पर प्रतिभा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो यह तथ्य सामने आए, जिसपर पुलिस ने मृतिका प्रतिभा पटेल के पति बिपिन पटेल, सास मीना पटेल, जेठ नीरज पटेल सभी निवासी ग्राम तिवारीखेड़ा के विरूद्ध धारा 80(2), 3(5) बीएनएस तथा 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।