जबलपुर। धनवतंरी नगर स्थित परसवाड़ा कॉलोनी में आज सुबह के वक्त चीख पुकार व अफरातफरी मच गई, जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में सेट्रिंग बांध रहे मजदूर शालिगराम काछी की गिरकर मौत हो गई। शालिगराम को गिरते देख साथी मजदूर उठाकर अस्पताल भी ले गए, लेकिन डाक्टरों ने भी जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पाटन के सूखा गांव में रहने वाला श्रमिक शालिगराम उम्र 60 वर्ष साक्षी किराना के पास बन रही बिल्डिंग में आज सुबह के वक्त अपने साथी मजदूरों के साथ सेंट्रिग बांध रहा था। इस दौरान शालिगराम काछी अनियंत्रित होकर ऊंचाई से नीचे गिर गए। शालिगराम काछी को गिरते देख साथी मजदूरों में चीख पुकार मच गई। सभी लोग दौड़कर पहुंचे और खून से लथपथ शालिगराम को गंभीर हालत में तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां भी डॉक्टरों ने जांच के बाद शालिगराम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शालिगराम की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मर्ग जांच में पता चल सकेगा।
Tags
jabalpur