पुलिस के अनुसार ग्राम सलैया कुण्डम टहल सिंह आर्मो का बेटा महपाल सिंह मोटर साइकल से शहर किसी काम से गया था। जहां से लौटते वक्त रात को भारी वाहन की टक्कर से गंभीर चोटें आई। युवक महपाल खून से लथपथ हालत में पड़ रहा। लोगों ने पहचाना तो परिजनों को खबर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि महपाल के पैर व कमर में गंभीर चोटें है। परिजन उठाकर घर ले आए। आज सुबह 5 बजे के लगभग महपाल दर्द से कराहने लगा, जिसपर परिजन उठाकर कुण्डम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।
Tags
jabalpur