अधारताल पुलिस के अनुसार प्रिंस उर्फ मयंक जैन उम्र 36 वर्ष निवासी अमृत तीर्थ जैन मंदिर के पीछे करमेता माढ़ोताल व नौशाद अली उम्र 52 वर्ष निवासी आयशा नगर मिलकर लम्बे समय से आयशा नगर खजरी खिरिया क्षेत्र में घूम घूम कर क्रिकेट सट्टा खिला रहे हैं। बीती रात भी दोनो व्यक्ति एलएसजी (लखनउ) वर्वेस पीबीकेएस (पंजाब) के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच देखकर ग्राहकों के दांव ले रहे थे। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच गई और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। जिनके मोबाइल फोन पर लोगों से लिए गए दांव की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर दो हजार 600 रुपए नगद, सट्टे का हिसाब जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस की दबिश के बाद आयशा नगर क्षेत्र में भगदड़ व अफरातफरी मची रही। यहां तक कि आसपास घूम रहे संदिग्ध युवक मौके से भाग निकले। पुलिस ने प्रिंस उर्फ मयंक जैन एवं नौशाल अली के विरूद्ध धारा 4(ए) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की है।