khabar abhi tak

अंबेडकर जयंती पर अजाक्स संघ, निगमायुक्त ने किया श्रमदान : सफाई मित्रों का किया विशेष सम्मान

जबलपुर. भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर अजाक्स संघ, नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी संघ द्वारा जोन क्रमांक 2, स्वामी विवेकानंद वार्ड में शिव मंदिर से राम मंदिर तक भव्य श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान अजाक्स संघ के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। श्रमदान के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को आयुक्त महोदय एवं नागरिकों द्वारा सम्मान-पत्र एवं प्रशस्ति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य संस्कारधानी जबलपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर 1 बनाना है। सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छता के प्रति संकल्प लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित मेहरा, तेलुगु समाज के प्रतिनिधि, राजा भैया, सैमसंग भैया, आत्मा राम दीक्षित (सेवा भारती महाकौशल संगठन मंत्री),डॉ संजय खन्ना (सेवा भारती महाकौशल अध्यक्ष),डॉ सुधांशु गुप्ता निशांत दुबे ,कोयरी नायडू, अक्षय कोरी, रामाराव मगरदे सहित नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak