जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) व आल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन (एआईआरएफ) द्वारा जबलपुर के रेलवे स्टेडियम में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार 17 अप्रैल को हुआ। इस प्रतियोगिता की विजेता कामर्शियल टीम रही, जबकि इंजीनियरिंग डिवीजन की टीम रनर अप रही।उल्लेखनीय है कि डबलूसीआरईयू-एआईआरएफ की इस प्रतियोगिता में मंडल की 32 टीमें गत 9 अप्रैल से रेलवे स्टेडियम में जमकर अपने खेल-कौशल का प्रदर्शन कर आयोजन को रोमांचक बना रही थीं. इस प्रतियोगिता के फाइनल में कामर्शियल व इंजीनियरिंग डिवीजन की टीमें पहुंची. जिनके बीच मुकाबला शुक्रवार की शाम को आयोजित हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में कमर्शियल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंजीनियरिंग डिवीजन को हराकर खिताब एवं 15 हजार रुपये की नगद राशि अपने नाम किया. वहीं उप विजेता इंजीनियरिंग टीम को खिताब एवं 10 हजार रुपये की राशि मंडल सचिव रोमेश मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष बी एन शुक्ला के द्वारा प्रदान की गई है. मैन ऑफ द मैच: ब्रजेश पटेल (बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए)
यूनियन ने जताया आभार
पिछले 9 दिनों (9 अप्रैल से 17 अप्रैल) तक चले इस शानदार कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले एक एक कार्यकर्ता सहयोगी स्टाफ यूनियन कार्यकर्ताओं का यूनियन के मंडल सचिव रोमेश मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने हृदय से आभार एवं धन्यवाद देते हुए कहाकि आप सभी ने दिन रात मेहनत करके इस आयोजन को सफल बनाया है. यूनियन ने कहा कि आगे भी ऐसे ही आयोजन करते रहेंगे



