khabar abhi tak

खुशबू यादव ने एमपी 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल की

कटनी. माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा कक्षा 12वीं गणित संकाय के परिणामों में छात्रा खुशबू यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है।

सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, नई बस्ती, कटनी की होनहार छात्रा खुशबू यादव ने कुल 419/500 अंक (83.8 प्रतिशत) अर्जित किए। उन्होंने हिंदी एवं अंग्रेजी विषय में 90-90 अंक, गणित में 89 अंक तथा भौतिक विज्ञान में 82 अंक प्राप्त कर डिस्टिंक्शन हासिल की।

इस उपलब्धि पर उनके पिता पंचम सिंह यादव एवं माता हरभेजी देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार एवं शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, लगन एवं अनुशासन को दिया। खुशबू यादव की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak