khabar abhi tak

एमपी में भीषण गर्मी, तापमान 44 के पार, जबलपुर में तीन साल का रिकार्ड टूटा, 42.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

 

जबलपुर। एमपी में भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है, आज छतरपुर के नौगांव में पारा सबसे ज्यादा 44.3 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के इस सीजन में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा है। वहीं जबलपुर में भी तीन साल का रिकार्ड टूटा है, यहां पर आज तापमान 42.5 रहा। 

                                     मौसम विशेषज्ञों की माने तो आज नौगांव के बाद मंडला प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह छतरपुर के खजुराहो में 43.4 डिग्री, दतिया, उमरिया-सतना में 43.1 डिग्री, दमोह में 43 डिग्री, नर्मदापुरम में 42.8 डिग्री, सीधी-सागर में 42.6 डिग्री, मलाजखंड में 42.5 डिग्री, रीवा में 42.4 डिग्री, धार में 42.2 डिग्री, टीकमगढ़ और श्योपुर में तापमान 42 डिग्री रहा। यह बड़े शहरों के तापमान पर नजर दौड़ाए तो जबलपुर में सबसे ज्यादा 42.5 डिग्री, ग्वालियर में 42.4 डिग्री, भोपाल में 41.8 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री और उज्जैन में 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबलपुर में अप्रैल की गर्मी का पिछले 3 साल का रिकॉर्ड टूटा है। यहां आज तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। साल 2023, 2024 और 2025 में पारा इससे कम रहा था। गर्मी के इस सीजन में पहली बार प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, रतलाम में इतना तापमान रहा। उमरिया में 43.8 डिग्री, मंडला में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak