khabar abhi tak

जबलपुर: 11 वीं के छात्र अभिवीर ने बनाया 'महापौर हेल्पलाइन’ एप, नगर निगम को सौंपा निःशुल्क उपहार

जबलपुरसंस्कारधानी के युवाओं की तकनीकी प्रतिभा अब शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इसी कड़ी में जबलपुर के मूल निवासी और वर्तमान में फिलीपींस में शिक्षा प्राप्त कर रहे 11वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र अभिवीर सिंह ने एक सराहनीय मिसाल पेश की है। अभिवीर सिंह ने अपनी तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए ’महापौर हेल्पलाइन’ नामक एक विशेष मोबाइल एप्लीकेशन विकसित किया है, जिसे उन्होंने शनिवार को नगर निगम जबलपुर को निःशुल्क भेंट किया।

पारदर्शिता और त्वरित समाधान का नया माध्यम

नगर निगम मुख्यालय में आयोजित एक चर्चा और बैठक के दौरान अभिवीर सिंह ने यह एप  महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू’ और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार को सौंपा। इस एप का मुख्य उद्देश्य नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। 

एप की प्रमुख विशेषताएं

 नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे एप के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे, दर्ज की गई शिकायतों की वर्तमान स्थिति क्या है, इसे नागरिक खुद ट्रैक कर पाएंगे, प्रशासन द्वारा शिकायतों के समाधान के लिए एक समय सीमा तय की जाएगी, जिससे जनता को भटकना नहीं पड़ेगा, अभिवीर ने इस आधुनिक तकनीक के लिए नगर निगम से कोई शुल्क नहीं लिया है, जो उनके शहर के प्रति सेवा भाव को दर्शाता है।

एप में शामिल है नगर निगम की ये प्रमुख सेवाएं

इस एप में नगर निगम की प्रमुख सेवाओं को शामिल किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन, सीवरेज एवं जल निकासी, स्ट्रीट लाइट एवं प्रकाश व्यवस्था, सड़क एवं निर्माण कार्य संबंधित शिकायतें, उद्यान एवं पेड़-पौधों का रख-रखाव, जल आपूर्ति एवं पाइप लाइन समस्याएं, सार्वजनिक शौचालय एवं स्वच्छता सेवाएं, राजस्व एवं कर संबंधी शिकायतें एवं अन्य सेवाएं हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak