छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बाद एक और दुखद घटना सामने आई है। मोहखेड़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा में असफल होने के बाद से ही मानसिक रूप से परेशान थी।
जानकारी के अनुसार एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें छात्रा असफल हो गई थी। इसके बाद से वह काफी तनाव में थी और गुमसुम रहने लगी थी। जिसके चलते उसने घर में पंखा पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। छात्रा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने जाकर देखा तो स्तब्ध रह गए। छात्रा फ ांसी के फंदे पर लटक रही थी। जिसे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद जिले में यह दूसरा मामला है। इससे पहले परासिया क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा ने भी रिजल्ट आने के कुछ ही समय बाद मोहन नगर स्थित अपने नाना-नानी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।