khabar abhi tak

दुकान की दीवार तोड़ते हुए घुसा आटो, एक गंभीर, मची भगदड़, चीख पुकार

जबलपुर। जबलपुर के बेलखाड़ू सिमरिया में आज उस वक्त भगदड़ मच गई, जब तेज गति से आ रहा आटो अनियंत्रित होकर एक दुकान की दीवार तोड़ते हुए घुस गया। दुर्घटना में दुकान क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं दुकान में रखा सारा सामान खराब हो गया। वहीं आटो सवार चंचल जैन को गंभीर चोटें आई है।

                                              बताया गया है कि बेलखाड़ू सिमरिया में आज सुबह के वक्त बाजार में लोगों की आवाजाही लगी रही। इस बीच पाटन की ओर से आ रहा आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बंटू साहू की दुकान में दीवार तोड़ते हुए घुस गया, आटो को दुकान के अंदर घुसते देख लोगों में चीख पुकार मच गई, कुछ देर के लिए तो लोग समझ नही पाए कि क्या हुआ है। इस घटना में दुकान को भारी नुकसान हुआ है, अंदर रखा सामान पूरी तरह अस्तव्यस्त एवं क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा.तफरी मच गई। ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गयाए जबकि ऑटो में सवार चंचल जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त लोडिंग ऑटो पाटन के यौहारी पड़रिया क्षेत्र से गेहूं लोड कर कृषि उपज मंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिमरिया तिराहा के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा फरार चालक की तलाश की जा रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak