यूनियन महामंत्री का. गालव की सीनियर डीईई से हुई सकारात्मक चर्चा
जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के बैनर तले रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित क्रू लॉबी में रनिंग स्टाफ द्वारा अपनी लंबित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को किये गये प्रदर्शन, गेट मीटिंग के बाद मंगलवार 17 मार्च के रेल प्रशासन ने यूनियन महामंत्री का. मुकेश गालव, मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला व मंडल सचिव रोमेश मिश्रा के साथ हुई सकारात्मक बैठक में अनेक मांगों को मान लिया गया है. जिसके बाद रनिंग स्टाफ में जबर्दस्त खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस संबंध में यूनियन के मंडल सचिव रोमेश मिश्रा ने बताया कि रनिंग स्टाफ की जबर्दस्त सफल गेट मीटिंग के पश्चात मंगलवार को महामंत्री का. मुकेश गालव, बीएन शुक्ला के साथ वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सीडीईई) से रनिंग स्टाफ्र की मांगों के संबंध में भेंट कर विस्तार से चर्चा की गई। जिसके पश्चात सीडीईई ने अनेक मांंगों पर अपनी सहमति व्यक्त की है.
ये मांगें मानी गईं
1- पानी की बोतल सबको बुधवार 18 मार्च) से मिलना शुरू हो जायेगी.
2- लोको पायलेट गुड्स (एलपीजी) की लिस्ट 1 हफ्ते में आ जायेगी.
3 नाईट ड्यूटी जो 22 बजे से मानी नहीं जाती, उसकी जानकारी सीनियर डीईई को नहीं थी, उस संबंध में जल्दी ही आदेश जारी हो जाएंगे.
4- हैंडलिंग में बहुत जल्दी सुधार किया जायेगा
5 जिन सा लो पा को किसी गलती के कारण मालगाड़ी में बुक किया जा रहा है उन पर पुन: विचार किया जायेगा.
6- जून तक 200+लोगों को लोको पायलेट गुड्स बना दिया जायेगा
7- जल्दी स्वयं के अनुरोध वालों को स्थानांतरण कर जबलपुर लाया जायेगा.
8- जिन लोगों से स्वयं का अनुरोध लेने के बाद लो पा गुड्स में पोस्टिंग दी गई गई थी और उन सब लोगों को स्थानांतरण भत्ता प्रदान नहीं करने की बात कही गई थी, उन्हें पूरा स्थानांतरण भत्ता प्रदान किया जायेगा.
