khabar abhi tak

Railway- पोत्तनूर-बरौनी जंक्शन-पोत्तनूर के मध्य जबलपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

जबलपुर. रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में दक्षिण रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 06021/06022 पोत्तनूर जंक्शन-बरौनी जंक्शन-पोत्तनूर जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतव्य को जाएगी

पोत्तनूर जंक्शन-बरौनी जंक्शन-पोत्तनूर जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 

गाड़ी संख्या 06021 पोत्तनूर जंक्शन से बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 02 एवं 09 मार्च 2026 को पोत्तनूर जंक्शन स्टेशन से भोर 04:30 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए अगले दिन इटारसी दोपहर 15:10 बजे, जबलपुर शाम 18:15 बजे, सतना रात 21:45 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन दोपहर 14:00 बजे बरौनी जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी। (02 सेवाएं)

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06022 बरौनी जंक्शन से पोत्तनूर जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन  05 एवं 12 मार्च को बरौनी जंक्शन स्टेशन से दोपहर 13:15 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए अगले दिन सतना प्रात: 05:25 बजे, जबलपुर 08:10 बजे, इटारसी दोपहर 14:00 बजे और तीसरे दिन रात 23:30 बजे पोत्तनूर जंक्शन  स्टेशन पहुँचेगी। (02 सेवाएं)

ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में तिरुप्पूर, ईरोड जंक्शन, सेलम जंक्शन, जोलारपेट्टै जंक्शन, काटपाडी जंक्शन, पेरम्बूर, गूडूर जंक्शन, नेल्लूर, ओंगोल, चीराला, तेनाली जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, खम्मम, वारंगल, रामागुंडम,  सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह जंक्शन,  चन्द्रपुर, नागपुर जंक्शन, बैतूल, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, चुनार जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र,  हाजीपुर जंक्शन एवं शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर रुकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak