जबलपुर। राष्ट्रीय शिक्षित युवा संघ (NEYU) द्वारा मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वसूली, विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित करने, किताब.यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य करने तथा शिक्षा नियमों के उल्लंघन जैसे मामलों पर जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि विद्यार्थियों और अभिभावकों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो छात्र हित में आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।
ज्ञापन में जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में अविनाश गोस्वामी, आयुष राजपूत, आदित्य साहू, पंकज ठाकरे, सुमित शर्मा, ऋषि साहू, विपिन विश्वकर्मा, प्रशांत मिश्रा, कुणाल पासी, करण तिवारी, शैलेश पटेल, सुमित असाटी, क्षितिज गनवीर, साहिल यादव, अतुल चौधरी, सागर चौधरी, साहिल प्रथम उपस्थित रहे। संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नए शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पूर्व निजी विद्यालयों की फीस एवं अन्य गतिविधियों की जांच कर विद्यार्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
