khabar abhi tak

EOW TRPPPING : टपरिया बनाने के एवज में सरपंच ने मांगे 15000


जबलपुर।
सिवनी के पलारी गांव के सरपंच में एक व्यक्ति से जमीन पर टपरिया बनाने के एवज में 15000 रूपयों की रिश्वत मांगी थी। इस मामले की पीड़ित ने ईओडब्ल्यू से शिकायत की। ईओडब्ल्यू ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर सोमवार को रिश्वत लेते हुए ग्राम सरपंच को पकड़ा। ईओडब्ल्यू दल ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है।

ईओडब्ल्यू के मुताबिक सिवनी के पलारी गांव में चूना भट्टी कें पास रहने वाले शिवचरण नगवंशी खाली जमीन में टपरिया बना रहा था। टपरिया बनाने पर सरपंच रामगोपाल डेहरिया ने आपत्ति लगाते हुए उसका काम रोक दिया। इस पर शिवचरण ने सरपंच से बातचीत की तो सरपंच ने ठपरिया इस शर्त पर बनाने को कहा कि वह उसे 15000 रूपये देगा। पीड़ित ने इस बात को लेकर उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। पीड़ित ने यह मामला ईओडब्ल्यू जबलपुर को पहुूंखया था। ईओडब्ल्यू ने शिकायत के सत्यापन के बाद डिब्वाय किया और तय समय के अनुसार सोमवार को ग्राम सरपंच रामगोपाल को पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू इस मामले में जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak