khabar abhi tak

शार्ट सर्किट से तीन घरों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों को दीवार तोड़कर बाहर निकाला

 

बालाघाट। बालाघाट के परसवाड़ा स्थित कलेगांव में देर रात शार्ट सर्किट से तीन घरों में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना से घर के अंदर सो रहे परिवार के सदस्यों को ग्रामीणों ने हिम्मत करके बाहर निकाल लिया। आगजनी की घटना में तीन घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। 
                                पुलिस के अनुसार कलेगांव में ओंकारेश्वर भगत के घर में देर रात अचानक आग गई, जिसकी चपेट में आसपास के दो मकान और आग गए। शार्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही पल में विकराल रुप धारण कर लिया, जिसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगी। वहीं घर के अंदर सो रहे ओंकारेश्वर के परिजनों में चीख पुकार मच गई। आग व शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्होने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग भयावह रुप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने ओंकारेश्वर के घर की दीवार तोड़कर उनकी पत्नी, बेटे व मां को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं अन्य दो घरों के सदस्य किसी तरह पहले ही बाहर आ गए थे। खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की गाडिय़ां पहुंच गई, जिन्होने आग पर काबू पा लिया। बताया गया है कि आगजनी की घटना में अनाज, खेती-किसानी का सामान और अलमारी में रखे कीमती सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। पेंशनर लिखनबाई भगत की अलमारी में रखे लगभग 50 से 60 हजार रुपए भी आग की भेंट चढ़ गए। पीडि़त जितेंद्र भगत ने कुल 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान बताया है। आगजनी के बाद अब पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। आज सुबह तक भी आग बुझाने का कार्य जारी रहा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak