khabar abhi tak

एटीएम कार्ड बदलकर खाता किया खाली, सिविक सेंटर के एटीएम में वारदात


जबलपुर।
एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले ठग एटीएम के पास सक्रिय हैं, जो ऐसे लोगों को तलाश करते रहते हैं जो रिटायर पर्सन हों। उसके बाद मशीन के पास पहुंच जाते हैं। मौका मिलते ही पैसा निकालने आए लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनका खाता खाली कर देते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें सिविक सेंटर स्थित बैंक के पास ही एटीएम सेंटर में एक सीओडी फैक्ट्री से रिटायर्ड व्यक्ति के खाते से एक लाख रूपयों से अधिक की राशि निकालकर खाता खाली कर दिया गया है।

ओमती पुलिस ने बताया कि नया मोहल्ला निवासी रसीद उद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सीओडी फैक्ट्री से रिटायर्ड है। 27 जनवरी की सुबह लगभग 9 बजे सिविक सेंटर स्थित एसबीआई एटीम से पैसे निकालने गया था। एटीएम कार्ड को एटीएम मशीन लगाकर पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी कारणों से पैसे नहीं निकले थे। तभी उसके पास में खड़ा व्यक्ति उससे बोला कि मैं आपकी पैसे निकालने में मद्द कर देता हूं। उसका एटीएम कार्ड एटीएम मशीन लगाकर पैसा निकालने का प्रयास किया, लेकिन पैसा नहीं निकला। अज्ञात व्यक्ति उसे एटीएम कार्ड वापस कर चला गया। वह अपने घर वापस आ गया था। दोपहर लगभग 12 बजे बैंक से फोन आया कि आपके द्वारा लगातार पैसा निकाला जा रहा है। उसने कहा कि उसके द्वारा पैसे नहीं निकाले गये है। उन्होंने एटीएम कार्ड चैक करने के लिये कहा। उसने अपना एटीएम कार्ड चैक किया तो उक्त एटीएम उसका न होकर सिवानी कुशवाहा के नाम का होना पाया गया। उसे अंदेशा है कि सिविक सेंटर एटीएम में मिले अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका एटीएम कार्ड लिया था, जिसे उसका पिन नम्बर पता चल गया था। उक्त व्यक्ति ने ही एटीएम कार्ड उसे सिवानी कुशवाहा नाम के एटीएम कार्ड दे दिया था। अज्ञात के एटीएम कार्ड से उसके एसबीआई खाता से 1 लाख 18 हजार 80 रूपये निकाल लिये हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak