बताया गया है कि ललित कालोनी में आज सुबह दस बजे के लगभग तेज गति से आई कार के चालक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारीए इसके बाद दो बच्चों को अपनी चपेट में लिया और फिर दुकान के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहे विकेश उरभा को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि विकेश उरभा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक रोहित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पेंटीनाका के पास सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत-
केंट थाना क्षेत्र में पेंटीनाका के पास हुए सड़क हादसे में 67 वर्षीय राजकुमार करयार की मौत हो गई। राजकुमार करयार अनुराधा कॉलोनी धोबीघाट, गोराबाजार के निवासी थे। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12 बजे सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अज्ञात लोग उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।