
जबलपुर। रेलवे द्वारा आगामी समर पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जाएगी।
पुणे-दानापुर-पुणे प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01449 पुणे से दानापुर स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 01 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक (14 ट्रिप) एवं समर के अवसर पर 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक (92 ट्रिप) प्रतिदिन पुणे स्टेशन से दोपहर 15:&0 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी प्रात: 05:40 बजे, जबलपुर सुबह 09:05 बजे, कटनी 10:&0 बजे, सतना दोपहर 12:55 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए तीसरे दिन 02:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01450 दानापुर से पुणे स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 3 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक (14 ट्रिप) एवं समर के अवसर पर 17 अप्रैल से 17 जुलाई 2026 तक (92 ट्रिप) प्रतिदिन दानापुर स्टेशन से प्रात: 05:00 बजे प्रस्थान कर सतना 18:10 बजे, कटनी 19:50 बजे, जबलपुर रात 21:35 बजे, पहुँचकर अगले दिन इटारसी 01:20 बजे और सायं 18:15 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी।
कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे।
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।