जबलपुर। भेड़ाघाट के हरे कृष्णा आश्रम में बुधवार को फूलों की होली के साथ भगवान चैतन्य महाप्रभु का अभिषेक हुआ। हर साल की तरह इस वर्ष भी हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास महाराज के सानिध्य में भगवान चैतन्य महाप्रभु का अभिषेक एवं भक्तों द्वारा भगवान राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली का आनंद महोत्सव मनाया गया। भजन मंडलियों के द्वारा विशेष प्रस्तुति की गई। आश्रम में भक्तों ने वृंदावन की तरह भगवान राधा कृष्ण को फूल अर्पित किए।
आश्रम के पुजारी द्वारा फूल भक्तों पर बरसाए। विशेष पूजन में प्रचारक अमित दवे लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ नरेंद्र कोष्टी बड़ी खेरमाई ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद अग्रवाल के सानिध्य हुआ। कार्यक्रम का संचालन नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल ने किया भजन मंडलियों द्वारा विशेष प्रस्तुति की गई इस अवसर पर विनोद दीवान, श्याम मनोहर पटेल, विनोद विश्वकर्मा, दुर्गा पटेल, मनोज गुलावबानी उपस्थित थे।