khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल में सेवा संकल्प: ट्रेनों की पंक्चुअलिटी और मेडिकल सुविधाओं पर जोर


जबलपुर
। पश्चिम मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को सेवा संकल्प प्रस्तावना का वाचन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने इस अवसर पर रेल सेवाओं में सुधार और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान रेल परिचालन और यात्री हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

​ट्रेनों की समयबद्धता और चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष ध्यान


इस आयोजन के दौरान मुख्य रूप से ट्रेनों की पंक्चुअलिटी और यात्रियों को प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सेवाओं के उन्नयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्री सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाने के साथ-साथ मेडिकल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा हॉलीडे एक्सप्रेस सहित अन्य सभी ट्रेनों के समय पर संचालन हेतु सतत निगरानी और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर दोनों अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak