जबलपुर। ग्वारीघाट क्षेत्र से एक 11 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। बालक का नाम सौरभ परते है जो 6 मार्च को झंडा चौक से अचानक गायब हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ और उसका एक दोस्त झंडा चौक से किसी स्कूटर सवार व्यक्ति से लिफ्ट लेकर निकले थे। उसका दोस्त तो रामपुर चौक पर उतर गया लेकिन सौरभ स्कूटर से नहीं उतरा। उसने स्कूटर चालक से मैहर जाने की बात कही थी,जिसके बाद से उसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
बालक की तलाश तेज, परिजनों की अपील
लापता बालक का रंग सांवला और कद लगभग 3 फुट है। घटना के समय उसने हरे रंग की टी शर्ट और काला पैंट पहना हुआ था और वह नंगे पैर था। सौरभ की मां नित्या परते और पूरा परिवार उसकी गहन तलाश में जुटा है। उनका निवास स्थान रामपुर के यादव मोहल्ला में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे स्थित है। परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी इस हुलिए का बालक कहीं दिखाई दे तो वह तुरंत मोबाइल नंबर 7389802934 पर संपर्क कर जानकारी साझा करें। आपकी एक सटीक सूचना इस बालक को उसके परिवार से मिलाने में बेहद मददगार साबित हो सकती है।
