जबलपुर। विक्टोरिया अस्पताल के सामने होम एप्लाइंस की दुकान का ताला तोड़कर पड़ोसी दुकानदार ने लाखों रूपए के होम एप्लाइसेंस के स्पेयर पार्ट्स चोरी किए। इस बात का खुलासा बाजू में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ। दुकानदार ने यह मामला पुलिस को सौंपा है। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।
ओमती पुलिस ने बताया कि पंचशील नगर निवासी सुखप्रीत कौर रैत ने लिखित शिकायत की कि उसकी विक्टोरिया अस्पताल के सामने हितकारिणी मार्केट में होम एपलाइस एवं उनके स्पेयर पार्टस की थोक दुकान है। 1 फरवरी को वह व्यापार के काम से दिल्ली गई थी। दुकान पर उसका भाई हरमीत सिंह तथा दुकान में काम करने वाले कर्मचारी शुभम झारिया, रेशमा पटैल, पूजा पासी थे। वे दुकान रात लगभग 8 बजे दुकान बंद करके चले गये थे। 3 फरवरी को उसके भाई हरमीत सिंह ने फोन कर उसे बताया कि दुकान की शटर का एक ताला खुला है। दुकान के अंदर के कुछ सामान नहीं मिल रहा है। उसने कहा कि अभी दिल्ली में हूं। वापस आकर चैक करूगी। 6 फरवरी को दिल्ली से वापस आकर दुकान में रखे सामान चैक करने पर पता चला कि आरओ के 2 बाक्स, इंडक्शन का 1 बाक्स, मिक्सर ग्राइन्डर का 1 बाक्स, शीलिंग फेन के स्टेटर सेमीटोन कम्पनी के 2 बाक्स, कूलर की मोटर के 3 कार्टून, कूलर पम्प के 2 कार्टून, मिक्सी के बुस का 1 कार्टून तथा 3 चैक, जो हरे माधव इलेक्ट्रानिक्स के द्वारा दिये गये थे, वो भी चोरी हो गये हैं।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल में हरे माधव इलेक्ट्रानिक्स, जो कि उसकी दुकान से लगी हुई है। दुकान मालिक चंद्र कुमार चावला एवं राजा चावला से अच्छे व्यापारिक संबंध होने के कारण उनकी दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरे का एक्सेस उसके मोबाइल में था। उसने दुकान के कैमरे चैक किये जिसमें सीसीटीव्ही फुटेज में रात लगभग 9 बजे चंद्रकुमार चावला एवं राजा चावला के द्वारा हमारी दुकान के तरफ से उपरोक्त सामग्री अपनी दुकान हरे माधव इलेक्ट्रानिक्स में ले जाकर रखते हुये दिखाई दे रहे है। हरे माधव इलेक्ट्रानिक्स के संचालक चंद्र कुमार चावला एवं राजा चावला के द्वारा मिलकर उसकी दुकान के स्पेयर वर्ल्ड से चोरी की है।
