khabar abhi tak

गढ़ा क्षेत्र में पानी को लेकर दो पक्षों में टकराव, एक दूसरे के साथ की मारपीट

  

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गढ़ा स्थित कोरी मोहल्ले में पानी की लाइन व वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई है। पुलिस ने  दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

                            पुलिस के अनुसार शुभम केसी कोरी उम्र 30 वर्ष  निवासी कोरी मोहल्ला पिसनहारी मढिय़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पेशे से वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात करीब 9.20 बजे वह अपने कार्यालय शास्त्रीनगर से चाचा तेजीलाल कोरी के घर गए थे और वहां से खाना लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नितिन कोरी के घर के सामने हरिशंकर और नितिन आए और मोहल्ले की पानी की लाइन खराब होने को विवाद करने लगे। जिन्हे समझाइश देकर शांत रहने को कहा तो दोनों ने मारपीट कर पथराव शुरु कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से हरिशंकर उर्फ अन्नू कोरी 39 वर्ष निवासी कोरी मोहल्ला पिसनहारी मढिय़ा ने भी गढ़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरिशंकर के अनुसार बीती रात करीब 9.30 बजे उसके घर के सामने संतोष कोरी की मोटरसाइकिल खड़ी थी। उसी समय पड़ोसी शुभम उर्फ सोनू कोरी वहां पहुंचे और गाड़ी हटाने के लिए कहने लगे।उसने कहा कि बाइक उसकी नहीं है। इसी बात को लेकर शुभम गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर शुभम अपने घर से डंडा लेकर आए और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दियाए जिससे उसके बाएं पैर की जांघ के पास चोट लग गई। हमले के बाद शुभम वहां से भाग गए।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak