khabar abhi tak

आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर मारपीट का आरोप, आक्रोशित लोगों ने कटनी कोतवाली में किया हंगामा, एक जवान घायल

जबलपुर/कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) जवानों पर स्थानीय लोगों से मारपीट का आरोप लगा है। बैलट घाट क्षेत्र की महिलाओं और रहवासियों ने जवानों पर नशे की हालत में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना की खबर जबलपुर में रेल एसपी व आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना 5 मार्च गुरुवार देर शाम की है। बस्ती के पास एक पेड़ के नीचे कुछ युवक नशा कर रहे थे। इसी दौरान आरपीएफ और जीआरपी के दो जवान वहां पहुंचे, जिससे युवकों से उनका विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई।

बताया गया कि शुरुआती विवाद के बाद दोनों जवान मौके से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद आरपीएफ और जीआरपी के सात से आठ जवान दोबारा वहां पहुंचे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन जवानों ने लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान एक युवक के साथ मारपीट की गई, और उसे बचाने पहुंची उसकी बहन को भी चोटें आईं। रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट करने वालों की तलाश में जवान घरों में घुस गए और वहां भी लोगों से मारपीट की।

जवानों से झड़प के बाद थाने में हंगामा

घटना के बाद करीब आधा सैकड़ा स्थानीय लोग कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। वहीं, इस झड़प में एक आरपीएफ/जीआरपी जवान के भी घायल होने की खबर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak