khabar abhi tak

घर से निकले युवक की हत्या कर नहर में फेंकी लाश, पुरानी रंजिश पर वारदात को दिया अंजाम

रीवा। एमपी के रीवा स्थित सगरा में ब्रजेश पांडे उर्फ मोहित की हत्या कर लाश को नहर में फेंक दिया गया। आज दोपहर ब्रजेश की लाश नहर में उतराते देख लोगों में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। 

                          पुलिस के अनुसार पांडेय टोला सगरा निवासी ब्रजेश उर्फ मोहित पांडे उम्र 26 वर्ष बीती रात घर से अचानक कहीं चला गया। देर रात तक घर न लौटने से परिजन चितिंत हो गए। उन्होने अपने स्तर पर मोहित की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नही चल सका। आज दोपहर कुछ लोगों ने मोहित को मृत हालत में नहर में उतराते देखा तो परिजनों को खबर दी। इस बीच लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होने स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंंचा दिया। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि बृजेश पांडे की हत्या कर उसके शव को जानबूझकर नहर में फेंका गया है। परिजनों का कहना है कि युवक की किसी से रंजिश भी चल रही थी। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak