khabar abhi tak

मालगाड़ी के सामने कूदकर मां-बेटी ने की आत्महत्या, रेल ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में मिली दोनों की लाश,

 

सतना। एमपी के सतना-प्रयागराज रेल टे्रक पर बगहा बाइपास के पास बीती देर रात एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रेल ट्रेक पर दोनों की क्षत विक्षत हालत में लाश मिलने की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                              पुलिस के अनुसार बीती देर रात प्रयागराज से सतना की ओर आ रही मालगाड़ी जैसे ही बगहा बाइपास पुल के पास पहुंची। तभी महिला व एक लड़की अचानक इंजन के सामने कूद गई। मालगाड़ी के लोको पायलट ने देखा तो स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। पायलट के अनसार दोनों पहले ट्रैक से कुछ दूरी पर खड़ी थीं और ट्रेन पास आते ही पटरी पर कूद गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर शिनाख्ती के प्रयास शुरु कर दिए थे। आज दोनों की शिनाख्त उचेहरा थाना क्षेत्र के उरदना गांव निवासी खुशबू सिंह उम्र 34 वर्ष व उनकी बेटी आराध्या सिंह 13 वर्ष  के रूप में हुई। दोनों फिलहाल सतना के बगहा इलाके में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि खुशबू के पति अनिलेश सिंह की हार्डवेयर की दुकान है। जबकि खुशबू का मायका रीवा में है। मायके पक्ष के लोगों ने आकर दोनों की पहचान की। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak