पीडि़त महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वर्ष 2022 में उसकी तबीयत खराब होने पर आरोपी अनीस मोहम्मद झाड़-फूंक के बहाने उसके घर आया था। इस दौरान उसने कथित तौर पर नशीली गोलियां खिलाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। बाद में उन्हीं तस्वीरों के आधार पर आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता रहा। महिला का आरोप है कि आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका था और मई 2025 में जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से महिला को धमकाना शुरू कर दिया। जब पीडि़ता ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद पीडि़ता ने जवा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही साइबर पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।