khabar abhi tak

शादी के वादे की आड़ में पोल्ट्री फार्म में दुष्कर्म

 


जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय छात्रा के साथ वर्षों तक हुए शारीरिक शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना ने भरोसे के नाम पर होने वाले अपराधों की एक डरावनी तस्वीर पेश की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी जान-पहचान कुंडम निवासी आशीष मार्को से हुई थी। आशीष ने पहली बार छात्रा को वर्ष 2021 में मिलने के बहाने बुलाया था। वह उसे खमरिया पिपरिया स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर लेकर गया और वहां उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब छात्रा ने इस कृत्य का कड़ा विरोध किया तो आशीष ने शादी करने का अटूट वादा किया और उसे अपने विश्वास में ले लिया।

मदद के बहाने पास आया आरोपी 

​शादी के इसी वादे की आड़ में आरोपी आशीष मार्को लंबे समय तक पीड़िता का दैहिक शोषण करता रहा। पिछले 1 माह से आशीष ने पीड़िता से पूरी तरह संपर्क तोड़ लिया और बात करना बंद कर दिया। जब पीड़िता ने उस पर शादी करने के लिए सामाजिक दबाव बनाया तो आरोपी के तेवर पूरी तरह बदल गए। आशीष ने न केवल शादी के वादे से साफ इनकार कर दिया बल्कि अब वह पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। खमरिया पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी आशीष मार्को के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak