जबलपुर। वैश्विक तनाव के चलते देश भर में रसोई गैस की किल्लत हो गई है। ऐसे माहौल में भी मुनाफाखोरों की अपना पैंतरा नहीं बदला है। शहर में इधर रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है, उधर बरेला के जैन मंदिर के पास वाहनों में रसोई गैस भरी जा रही थी। इस बात का खुलासा बरेला पुलिस ने किया है। पुलिस ने रसोई गैस के सिलेंडर जब्त किए हैं।
थाना प्रभारी बरेला ।शुभम सिंह ठाकुर प्रशिक्षु ;भापुसे ने बताया कि 20 मार्च की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि जैन मंदिर के पास बरेला में एक व्यक्ति अवैध रूप से गैस सिलेण्डर से किसी वाहन मेें गैस भरने के लिये रखा है। सूचना पर दबिश दी गई, जहां एक व्यक्ति अवैध रूप से इंडेन कम्पनी का घरेलू गैस सिलेण्डर, एक रिफलिंग मोटर मशीन, जिसमें काले रंग के पाईप रेग्युलेटर एवं इलेक्ट्रानिक वायर लगे, एक इलेक्ट्रानिक तराजू रखे मिला। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम कृष्ण कुमार सोनकर निवासी ग्राम हिनोतिया भोई बताया। उसने गैस रिफलिंग हेतु उपरोक्त सामग्री रखना बताया।
