khabar abhi tak

बेटे ने की बाप की हत्या, लाठी से सिर पर किया हमला, खेत जाने को लेकर हुआ था विवाद

 

बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित सलघट गांव में खेत जाने को लेकर उपजे विवाद पर बेटे ने पिता की लाठी से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपी बेटे की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। 

                                  पुलिस के अनुसार सलघट गांव बालाघाट निवासी मनुसिंह का रात को अपने मझले बेटे हुमनसिंह से खेत न जाने की बात पर झगड़ा हो गया। जिसपर गुस्साए हुमनसिंह ने लाठी उठाकर पिता के सिर पर हमला कर दिया। मनुसिंह पर हमला होते देख परिजन आ गए, जिन्हे देख बेटा भाग निकला। वहीं रात होने के कारण परिजनों ने घर में मरहम पट्टी कर दी। सुबह मनुसिंह की फिर तबियत बिगड़ी तो परिजन घबरा गए और अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि दोपहर 12 बजे के लगभग मनुसिंह ने घर में ही दम तोड़ दिया। मनुसिंह की मौत की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपी बेटे हुमनसिंह की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। पुलिस की टीम आरोपी बेटे को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak