पुलिस के अनुसार विनीता सेन उम्र 45 वर्ष अपने पति गणेश सेन के साथ मोटर साइकल में बैठकर शहपुरा रोड से आ रही थी, इस दौरान सामने से आई मोटर साइकल से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में हुई भिड़ंत में विनीता के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गणेश सेन सहित चार लोगों के शरीर पर गंभीर चोटे आई। दुर्घटना होते देख आसपास के लोगो सहित राहगीरों में चीखपुकार मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी गई। वहीं गुस्साए लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरु कर दिया, जिससे जाम के हालात निर्मित हो गए। करीब दो घंटे तक चले जाम के कारण जबलपुर-भोपाल रोड पर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। पुलिस की समझाइश के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी।