khabar abhi tak

ई-रिक्शा चालक को कार चालक ने चप्पलों से धुना, देखें वीडियो



गोराबाजार थाना क्षेत्र में घटित घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद विवाद का एक मामला सामने आया है। यहाँ एक ई रिक्शा ने आगे जा रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार युवक बेहद आक्रोशित हो गया और उसने बीच सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। कार से उतरे युवक ने ई रिक्शा चालक के साथ गाली-गलौज की और फिर अपनी चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट का यह पूरा घटनाक्रम पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में कार सवार युवक ई रिक्शा चालक पर चप्पलें बरसाते हुए साफ नजर आ रहा है। सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर वहां मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए। लोगों ने बीच-बचाव करते हुए कार सवार युवक को रोका और उसे समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्थानीय लोगों की समझाइश पर दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हुआ। इस घटना के बाद ई रिक्शा चालक मौके से चला गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak