अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने एमपी पावर की टीम कोटा रवाना,जबलपुर से 12 सदस्यीय दल 13 से 15 मार्च तक होने वाली स्पर्धा में दिखाएगा दमखम
जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर की 12 सदस्यीय टीम राजस्थान के कोटा के लिए रवाना हो चुकी है। यह दल 47 वीं अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल द्वारा आयोजित पावर लिफ्टिंग और शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम की मेजबानी में इस खेल आयोजन का संचालन 13 से 15 मार्च तक कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन परिसर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान देश भर की विद्युत इकाइयों के खिलाड़ी अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में एमपी पावर की ओर से 7 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। इसमें इंदौर से पृथ्वीराज चौधरी, विशाल वर्मा और सुरेन्द्र कुमार पटेल को शामिल किया गया है। इनके साथ ही भोपाल के शैलेन्द्र श्रीवास, देवास के नीरज चौहान, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के दिनेश मेवाडा और श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया के अबज़ल खान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के लिए भी 5 अनुभवी खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस टीम में श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह के एनके पांचाल और अमित हतवरे, धार से नितिन चौहान, इंदौर के संदीप मौर्या और सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के सुनील पटेल के नाम शामिल हैं। जबलपुर के सुहास कोरडे को इस पूरी टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन और तकनीकी मार्गदर्शन के लिए प्रवीन कपूर बतौर कोच साथ रहेंगे। गुरुवार को यह पूरा दल कोटा के लिए प्रस्थान कर गया।
