कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने बॉलीवुड गानों पर जमकर नाच-गाना किया। होली के इस खास मौके पर वाटर कैनन भी चलवाया गयाए जिससे सभी पुलिसकर्मी रंगों के साथ पानी में भीगते हुए नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी रोजाना 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करते हैं। ऐसे अवसर उन्हें तनाव से राहत और साथियों के साथ खुशी के पल बिताने का मौका देते हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में एकत्रित होकर होली का आनंद ले रहे हैं, जबकि कल से वे अपने-अपने क्षेत्रों में उतरकर नियमित रूप से कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार होलिका दहन से लेकर होली खेलने तक शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने लगातार 72 घंटे ड्यूटी की थी। परंपरा के अनुसार पुलिसकर्मी होली के अगले दिन सामूहिक रूप से उत्सव मनाते हैं