
फाइल फोटो
जबलपुर। पनागर के निभौरा गांव में रहने वाले एक अधेड़ की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई है। हमले में घायल को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया था, जहां एक माह इलाज लेने के बाद आखिरकार उसकी मौत हो गई।
पनागर पुलिस ने बताया कि निभौरा गांव के रहने वाले राजकुमार केवट ने सूचना दी कि 16 फरवरी को सुबह लगभग 11 बजे उसका भाई केवल प्रसाद केवट गांव के खेरमाई मंदिर के पास बैठा था। तभी अचानक मधुमक्खियां काटने लगी। भाई वहां पर गिर गया, जिसे मधुमक्खियां काटती रही।ं भाई को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। दौरान उपचार के सोमवार-मंगलवार रात लगभग 00-30 बजे उसके भाई केवल प्रसाद केवट की मृत्यु हो गयी।