khabar abhi tak

एआईआरएफ/डबलूसीआरईयू के खेल आयोजन में महिला कर्मचारियों ने जमकर चौके-छक्के लगाये

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजनों की श्रृंखला 

कोटा. एआईआरएफ/डबलूसीआरईयू द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजनों की शुरुआत कर दी गई है. इसी श्रंखला में 1 मार्च रविवार को महिला क्रिकेट मैच का आयोजनव वर्कशाप ग्राउंड पर किया गया. जिसमें महिला खिलाडिय़ों/कर्मचारियों ने जमकर कुशल खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए चौके-छक्के लगाये वहीं कुछ खिलाडिय़ों ने विकेट भी उखाड़े.

इस आयोजन के मुख्य अतिथ यूनियन के महामंत्री कॉम मुकेश गालव, विशिष्ठ अथिति एआईआरएफ जोनल सचिव कॉम चंपा वर्मा, कोषाध्यक्ष कॉम इरशाद खान, सहायक महामंत्री कॉम नरेश मालव, जोनल उपाध्यक्ष कॉम ज्ञान दीक्षित, जोनल यूथ अध्यक्ष कॉम मनीष मीणा, मंडल यूथ सचिव कॉम आशीष कटारा, मंडल महिला सचिव कॉम ज्योति शर्मा, वरिष्ठ साथी गीता पेशवानी जी, मनोज  श्रीवास्तव, गौरव कश्यप, पंकज ततवाल, ओ पी राजपूत, नजीर, विजय मीणा, जफर भाई, बग्गा जी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak