khabar abhi tak

रीवा से रायपुर की फ्लाइट शुरू, एलायंस एयर के 72 सीटर ने भरी उड़ान

रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र रीवा का छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सीधी एयर कनेक्टिविटी हो गई है. दिल्ली के बाद अब रीवा एयरपोर्ट से मंगलवार 17 मार्च को रायपुर के लिए नई हवाई सेवा शुरू हो गई. इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, महाराजा पुष्पराज सिंह सहित अन्य जन प्रतिनधियों के आलावा एलायंस एयर के अधिकारी मौजूद रहे.

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअली जुड़कर एलाइंस एयर का 72 सीटर विमान को हरी झंडी दिखाकर रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना किया.

रायपुर के लिए उड़ा एलायंस एयर-72 विमान

रीवा एयरपोर्ट से एलायंस एयर का 72 सीटर, यात्रियों को लेकर छत्तीसगढ़ रायपुर के लिए अपनी पहली उड़ान भरी है. इस ऐतिहासिक सफर में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी यात्री बने. इस ऐतिहासिक पल के साथ ही विंध्य क्षेत्र हवाई कनेक्टिविटी के नए युग में प्रवेश कर गया. नई हवाई सेवा के शुभारंभ से रीवा और रायपुर के बीच की दूरी अब कुछ ही समय में सिमट जाएगी.

विंध्य के सपनों को साकार करने वाली ऐतिहासिक उड़ान

रीवा एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए शुरू हुई यह उड़ान सेवा सिर्फ एक विमान की यात्रा नहीं, बल्कि विंध्य क्षेत्र के सपनों को साकार करने वाली एक एहतियासिक उड़ान है. रीवा से रायपुर के लिए एलाइंस एयर की फ्लाइट तीन दिन मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को उड़ान भरेगी. आयोजित कार्यक्रम मे वर्चुअली जुड़कर सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने घोषणा करते हुए कहा की भविष्य मे रीवा एयरपोर्ट मे 180 सीटर जैसे बड़े विमान भी उतर सकेंगे. इसके लिए रनवे विस्तार के साथ तकनीकी स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा.

विंध्य चौतरफा विकास का अधिकारी विंध्य : डिप्टी सीएम शुक्ल

वही मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा इस हवाई सेवा के शुरू हो जाने से विंध्य को ऊंची उड़ान मिलेगी. रीवा से दिल्ली, रीवा से इंदौर इसके बाद अब रीवा से रायपुर के लिए आज से हवाई सेवा शुरू हो गई, चौतरफा विकास विंध्य क्षेत्र का होना चाहिए. जिसका विंध्य अधिकारी है. जो सपना हम लोग देखा करते थे, अब वह पूरा हो रहा है, क्योंकि रीवा के सभी दिशाओं की ओर जहां भी हवाई सेवा की आवश्यकता थी, वह आज हमको प्राप्त हो रही है.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak