khabar abhi tak

घर से फाग गाने निकले युवक की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या, गांव में तनाव का माहौल, भारी पुलिस बल तैनात, 6 संदेही गिरफ्तार

रीवा। एमपी के रीवा स्थित छतैनी गांव में होली के मौके पर फाग गाने निकले युवक पिं्रस सिंह उर्फ छोटू की देर रात लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। आज सुबह गांव में प्रिंस की लाश मिलने से गांव के लोग आक्रोशित हो गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। वहीं गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

                              पुलिस के अनुसार छतैनी गांव में होली के मौके पर प्रिंस सिंह उर्फ छोटू फ ाग गाने के लिए घर से निकला था, रास्ते में कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। जिसपर बदमाशों ने प्रिंस को लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आज सुबह जब गांव के लोग घरों से बाहर आए तो देखा कि प्रिंस खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा है। प्रिंस की हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते सैंकड़ों लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने विशेष रूप से प्रवीण आदिवासी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उसी ने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे पर हमला किया। परिवार का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते साजिशन वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह संदेहियों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी छतैनी गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak