khabar abhi tak

रेलवे ठेकेदार ने रोकी मजदूरी, होली पर हैदराबाद से डिंडौरी लौटे 11 मजदूर, पुलिस की सख्ती पर भुगतान का आश्वासन

 
डिंडौरी. मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के 11 महिला और पुरुष मजदूर मंगलवार 3 मार्च  को होली के त्यौहार हैदराबाद से वापस लौटे, वे लोग तेलंगाना में रेलवे प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे, लेकिन ठेकेदार ने तीन माह की मजदूरी दबा ली। मजदूरी न मिलने के कारण उन्हें मदद के लिए सीधे थाने जाना पड़ा। मजदूरों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप और ठेकेदार से सीधी बात होने के बाद ही मजदूरों को उनकी मेहनत की कमाई मिलने का आश्वासन मिला, जिसके बाद वे अपने घरों की ओर रवाना हुए।

ये मजदूर एजेंटों के माध्यम से हैदराबाद गए थे

मजदूरों ने बताया कि वे दिसंबर माह में स्थानीय एजेंट लक्ष्मण ठाकुर और सुशील के माध्यम से हैदराबाद गए थे, जहां उन्हें रेल लाइन के काम में लगाया गया था। वहां वे तेलंगाना के ठेकेदार कुमार बांड के अधीन कार्य कर रहे थे। काम के बदले महिलाओं को 400 रुपए और पुरुषों को 450 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई थी। होली के त्योहार पर घर लौटने के लिए जब उन्होंने हिसाब किया, तो कुल 1 लाख 60 हजार रुपए का भुगतान बकाया निकला। ठेकेदार ने उन्हें डिंडौरी पहुंचने पर पैसे देने का भरोसा दिया था, लेकिन यहां पहुंचते ही एजेंट उन्हें बीच रास्ते में छोड़कर भाग गया।

पुलिस की सख्ती के बाद आश्वासन

मजदूरों की परेशानी देख सब इंस्पेक्टर भिपेंद्र पाठक ने तुरंत तेलंगाना के ठेकेदार से फोन पर चर्चा की। पुलिस की सख्ती के बाद ठेकेदार ने जानकारी दी कि उसने मजदूरों के एक साथी के खाते में 50 हजार रुपए भेज दिए हैं और शेष राशि का भुगतान भी जल्द ही कर दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak