जबलपुर। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जबलपुर की टीम ने दीनदयाल चौराहे से चुंगी नाका चौक के मध्य यात्री बसों के माध्यम से रास्ता रोकने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए । यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि इस व्यस्त मार्ग पर बसों को अनाधिकृत रूप से खड़ा किया जा रहा है जिससे यातायात बाधित हो रहा है। परिवहन विभाग की टीम ने जांच के दौरान बस क्रमांक एमपी 40 सीटी 6061, एमपी 15 जेडएल 5444, एमपी 19 पी. 3100 और एमपी 20 पीए 0501 को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। इन सभी वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 47,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
निरंतर जारी रहेगी कार्रवाई:आरटीओ
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रिंकू शर्मा ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर अवैध पार्किंग और यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दीनदयाल चौराहे से लेकर चुंगी नाका चौक तक सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी सतत रूप से संचालित किया जाता रहेगा।
