khabar abhi tak

एलपीजी सिलेंडर के दाम 31 रुपए तक बढ़े, बिना सिम नहीं चलेगा वॉट्सऐप, मार्च से हो गये ये 4 बदलाव

नई दिल्ली. नया महीना की शुरुआत 1 मार्च 2026 से 4 अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा। आज यानी रविवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं एटीएस के दाम बढऩे से हवाई सफर महंगा हो सकता है। इसके अलावा अब फोन में एक्टिव सिम के बिना वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्स काम नहीं करेंगे। रेलवे का अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम (यूटीएस) एप काम करना बंद कर देगा।

कॉमर्शियल सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता में हुई है, जहां अब सिलेंडर के लिए 1875.50 रुपयेचुकाने होंगे। वहीं दिल्ली में कीमत 28 रुपए बढ़कर 1768.50 रुपये हो गई है। पहले यह 1740.50 रुपये में मिल रहा था।

बिना एक्टिव सिम के नहीं चलेंगे वॉट्सऐप और टेलीग्राम

आज से मैसेजिंग एप्स के लिए सिम-बाइंडिंग नियम लागू हो गए हैं। सरकार के इस नियम के बाद अब वॉट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग एपस तभी काम करेंगे, जब फोन में वही सिम कार्ड एक्टिव मोड में लगा हो जिससे अकाउंट बनाया गया है। इसके अलावा अगर आप कंप्यूटर पर वॉट्सएप जैसे एप्स चलाते हैं तो लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। पहले ये एक बार लॉगिन करने पर हफ्तों तक चलता था।

इसलिए लिया गया यह फैसला: अक्सर साइबर अपराधी सिम निकालकर केवल वाई-फाई के जरिए मैसेजिंग एप्स का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करते थे। अब सिम हटते ही ऐप अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। इससे फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी।

रेलवे का यूटीएस, एप बंद, अब रेलवन से होगी बुकिंग

रेलवे का पुराना अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी ञ्जस् एप आज से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नए रेलवन एप का इस्तेमाल करना होगा। रेलवन एप को जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था 

इस एप के बंद होने के बाद कई यात्रियों के मन में सवाल है कि उनके यूटीएस एप के वॉलेट में जमा पैसों का क्या होगा। रेलवे ने कहा कि आपके वॉलेट की राशि सुरक्षित है और इसे नए रेलवन एप में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 

रेलवन एप में मिलती है ये 3 बड़ी सर्विसेज

रेलवन एक ऑल-इन-वन एप्लीकेशन है, जिसे यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

हवाई सफर महंगा हो सकता है, एटीएफ के दाम 5,500 तक बढ़े

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन (एटीएफ) की कीमतें 5,500 तक बढ़ा दी है। इससे आने वाले दिनों में हवाई टिकटों के दाम बढऩे का अनुमान है। सबसे ज्यादा दाम चेन्नई में बढ़े हैं। यहां एटीएफ 94,781.99 रुपए किलोलीटर से बढ़कर 1,00,280 किलोलीटर हो गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak