khabar abhi tak

जरूरी खबर : 30 मार्च को सायंकालीन से 1 अप्रैल तक दोनों समय जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर शहर में 30 मार्च को सायंकालीन से 1 अप्रैल तक दोनों समय जलापूर्ति प्रभावित रहेगी नगर निगम के अधीक्षण यंत्री और जल विभाग के प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि टाउन हॉल टैंक में कंटेनर लीकेज के सुधार कार्य एवम सप्लाई लाइन 600 एम.एम. की टी बदलने का कार्य किया जाना है।

 जिसके चलते दिनांक 30 मार्च 2026 को सायंकालीन से दिनांक 1 अप्रैल 2026 तक दोनों समय टैंक से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जायेगी। उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्यो के संपादन के चलते क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जल प्रभारी एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak