khabar abhi tak

मैहर शारदा मंदिर रोपवे 14 मार्च तक बंद, चैत्र नवरात्र से पहले हो रहा मेंटेनेस

मैहर. मां शारदा देवी मंदिर का रोपवे चैत्र नवरात्रि की तैयारी के मद्देनजर रखरखाव के लिए 14 मार्च तक बंद कर दिया गया है। रोपवे प्रबंधन ने उन यात्रियों के लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू की है, जिन्होंने बंद होने से पहले ही ऑनलाइन टिकट बुक कर लिए थे।

इस दौरान मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को सीढिय़ों का ही उपयोग करना होगा। ऑनलाइन बुकिंग सुविधा भी अस्थायी रूप से रोक दी गई है। रोपवे प्रबंधन के अनुसार, कुल 18 लोगों ने 5 मार्च से 15 मार्च के बीच के लिए 77 एडवांस टिकट बुक किए थे। रोपवे बंद होने की जानकारी न होने के कारण कई श्रद्धालु मैहर पहुंच रहे हैं, जिन्हें अब प्रबंधन रिफंड की प्रक्रिया समझा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak