khabar abhi tak

गर्ल्स कॉलेज में गुलाल उत्सव की धूम,हर तरफ मस्ती, देखें तस्वीरें

 



डायरेक्टर और प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में सहायक होते हैं।

जबलपुर। माता गुजरी महिला महाविद्यालय में आज 'गुलाल उत्सव' का आयोजन किया गया। पारंपरिक उल्लास और आधुनिक उमंग के संगम वाले इस कार्यक्रम में कॉलेज परिसर रंगों से सराबोर नजर आया। यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता झाम, डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पहवा तथा रजिस्ट्रार डॉ. सत्येन्द्र कुररिया के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।उत्सव में होली उत्सव प्रभारी डॉ. अंजु मिश्रा, राफेल परस्ते और प्रभात केवट की मुख्य भूमिका रही, साथ ही स्वाति गुप्ता और डॉ. राकेश तिवारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे की धुनों पर "होलिया में उड़े रे गुलाल" और "रंग बरसे" जैसे लोकप्रिय गीतों पर छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने ढोल की थाप पर थिरकते हुए उत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर डायरेक्टर और प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में सहायक होते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak