khabar abhi tak

' डोडो ' से ' सोनू ' ने खरीदी थी पिस्टल, देखें वीडियो

 



जबलपुर।
भोपाल के रहने वाले एक डोडो नाम के अज्ञात व्यक्ति से खमरिया के रहने वाले सोनू चक्रवर्ती ने पिस्टल खरीदी थी। यह खुलासा खमरिया पुलिस ने किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और एक जिंदा कारतूस जब्त कर लिया है।

खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि गुरूवार की शाम क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनपुर नहर पुल के ऊपर पथनौरा फार्म मानेगांव के पास एक युवक पिस्टल लिये अपराध करने की नियत से घूम रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना खमरिया की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई।युवक ने पुलिस को देखकर भागने  का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा।  पूछने पर अपना नाम सोनू चक्रवर्ती सोनपुर बताया। पुलिस की तलाशी लेने पर कमर में दाहिने तरफ जींस पेंट के अंदर पिस्टल खोसे  मिला। पिस्टल की मैगजीन चौक करने पर एक कारतूस लगा मिला। पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर पिस्टल एवं कारतूस लगभग 4-5 माह पहले रांझी में एक राहगीर जिसने अपना नाम डोडो निवासी भोपाल बताया था, से 8 हजार रूपये में खरीदना बतायां।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak