बहस करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या, फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन, कट्टा लहराते हुए भागा आरोपी

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर स्थित दर्पण कालोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब घरेलू बातों को लेकर दम्पति के बीच विवाद हो गया। पत्नी द्वारा बहस करने से गुस्साए पति ने कट्टा निकालकर पत्नी को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी पति कट्टा लहराते हुए भाग गया। 

                                       पुलिस अधिकारियों के अनुसार दर्पण कालोनी में रहने वाले सोनू तोमर का पत्नी रुचि उम्र 45 वर्ष से घरेलू बातों को लेकर रात 12 बजे के लगभग विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर पत्नी बहस करने लगी, जिससे पति गुस्से से आगबबूला हो गया और उसने कट्टा निकालकर रुचि को गोली मार दी। जिससे रुचि की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो सोनू कट्टा लहराते हुए भाग निकला। इस बीच मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए, जिन्होने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि चार से पांच राउंड फायरिंग होने की आवाज सुनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपी पति सोनू तोमर की तलाश शुरु कर दी है। जिसे पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post