khabar abhi tak

जबलपुर स्टेशन पर रेल कर्मचारियों की तत्परता से यात्री की जान बची, रुक रही थी सांस

जबलपुर। रेलवे केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि संकट के समय जीवन रक्षक सहयोगी भी है, इसका एक और जीवंत उदाहरण आज 24 फरवरी मंगलवार को सामने आया। 139 रेल मदद सेवा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ट्रेन संख्या 12165 में यात्रा कर रहे यात्री सतीश कुमार, उम्र 41 वर्ष, जिनका पीएनआर 8444926443 है और वे कोच एस-8, सीट संख्या 41 पर यात्रा कर रहे हैं, को यात्रा के दौरान सांस लेने में गंभीर कठिनाई हो रही है एवं उन्हें तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही उप स्टेशन प्रबंधक आशीष चड्ढा एवं श्री राजू द्वारा मानवीय संवेदनशीलता एवं त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय देते हुए बिना किसी विलंब के दावा बाजार स्थित अनन्या क्लिनिक से संपर्क स्थापित किया गया। जैसे ही ट्रेन जबलपुर स्टेशन पर पहुँची, अनन्या क्लिनिक के स्टाफ शुभम यादव एवं अतुल राव द्वारा तुरंत ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया, जिससे यात्री को समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल सकी। इस त्वरित, समन्वित एवं संवेदनशील कार्यवाही से यात्री को राहत मिली तथा स्थिति को गंभीर होने से पहले नियंत्रित कर लिया गया। रेलवे प्रशासन प्रत्येक यात्री की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak