khabar abhi tak

सिवनी हवाला कांड: 'साजिश' के आरोपों के बीच वीरेंद्र दीक्षित को मिली कानूनी राहत


जबलपुर
। सिवनी के बहुचर्चित 2.97 करोड़ रुपये के हवाला लूट कांड में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से आरोपी वीरेंद्र दीक्षित को बड़ी राहत मिली है। न्यायमूर्ति डीएन मिश्रा की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद वीरेंद्र दीक्षित की नियमित जमानत मंजूर कर ली है। यह मामला अक्टूबर 2025 का है, जब सिवनी के लखनवाड़ा क्षेत्र में पुलिस ने हवाला की एक बड़ी राशि जब्त की थी। बाद में खुलासा हुआ कि तत्कालीन एसडीओपी पूजा पांडे और अन्य पुलिसकर्मियों ने मिलकर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये हड़प लिए थे। इस मामले में पुलिस ने वीरेंद्र दीक्षित को भी आरोपी बनाया था, क्योंकि वे मुख्य आरोपी पूजा पांडे के रिश्तेदार हैं और घटना के समय उनके बीच लगातार फोन पर बातचीत और व्हाट्सएप संदेशों का आदान-प्रदान हुआ था।

-बचाव पक्ष की दलीलें और तथ्य

​अदालत में बचाव पक्ष ने दलील दी कि वीरेंद्र और पूजा पांडे के बीच बातचीत पारिवारिक कारणों से हो रही थी, क्योंकि पूजा पांडे का परिवार उस समय वीरेंद्र के घर पर ही रुका हुआ था। साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि पुलिस के पास व्हाट्सएप चैट की कोई ठोस रिकवरी नहीं है और वीरेंद्र ने जांच में पूरा सहयोग किया है। न्यायालय ने तथ्यों पर विचार करते हुए और चार्जशीट दाखिल होने की स्थिति को देखते हुए वीरेंद्र दीक्षित को जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak