सनातन चौक के पास कॉन्ट्रेक्टर पर चाकू से हमला, ' पिन्टू ' अस्पताल पहुंचा


जबलपुर।
विजयनगर के लक्ष्मीपुर में रहने वाले एक कॉन्ट्रेक्टर का कसूर इतना ही था कि उसने मंगलवार को घर लौटते समय सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे तीन अज्ञात लोगों को मना किया था। विरोध होता देखकर भड़के युवकों ने कॉन्ट्रेक्टर के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया। घायल कॉन्ट्रेक्टर को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विजयनगर पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह मारपीट में घायल को उपचार हेतु गैलेक्सी अस्पताल उखरी तिराहा मे भर्ती होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को खेमराज उर्फ पिन्टू पटेल निवासी लक्ष्मीपुर ने बताया कि वह कान्ट्रेक्टर है। मंगलार की रात लगभग 10 बजे अपनी मोटर साइकिल से पुराने घर भूमि तलैया बडा फुहारा से नये घर लक्ष्मीपुर जा रहा था। सनातन चौक के पास विजयनगर में 3 अज्ञात पुरुष बैठकर शराब पी रहे थे। उसने तीनो से वहां बैठकर शराब पीने से मना किया तो इसी बात पर तीनों उससेे बोले कि कि तू हमको पीने से रोकने वाला होता कौन है। कहते हुये कि तुझे जान से खत्म कर देगे कहकर एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 40 साल लग रही थी, ने चाकू निकाल लिया था तथा दूसरे ने जिसकी उम्र 25-30 साल होगी ने हाथ मे पहनने वाला कडा निकाल लिया तथा तीसरे ने  जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष लग रही थी तीनांे उसे जान से मारने की नियत से चाकू व कडे से हमलाकर शरीर में चोटें पहुॅचा दी। तीसरे व्यक्ति हाथ मुक्को से मारपीट की। वह जैसे तैसे स्वयं को बचाकर अपने घर पहॅुचा एवं चोट अधिक होने से अपनी कार लेकर गैलेक्सी अस्पताल इलाज कराने आया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post